फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में लगाया जाए बस पास काउंटर : एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज की एसएफआई के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को आरएम चंबा सुभाष से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आरएम से चंबा कॉलेज परिसर में बस पास काउंटर का प्रावधान करने की मांग की। जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत बस पास बनवाने में ना आए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल इकाई कार्यकर्ताओं में पिंकी देवी, आशीष कुमार, पृथी सिंह और सुदेश कुमार ने बताया कि चंबा कॉलेज में दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं। रोजाना आवाजाही के चलते छात्र-छात्राएं बस पास बनवाते हैं। मगर उन्हें वर्तमान में बस पास बनवाने के लिए बस स्टैंड चंबा आना पड़ रहा है।

इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इकाई कार्यकर्ताओं ने बताया कि बस पास बनवाने के लिए बस स्टैंड में छात्र-छात्राओं का काफी समय व्यर्थ जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरएम चंबा से मांग की कि जल्द कॉलेज में बस पास काउंटर का प्रावधान किया जाए। जिससे उन्हें सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें