फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किहार सेक्टर की ऊपरी चोटियों में तीन फीट हुआ हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
किहार में तीन फीट हिमपात, ग्रामीण घरों में कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। किहार सेक्टर में बर्फबारी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। क्षेत्र की ऊपरी चोटियों में तीन फीट, मध्यम क्षेत्रों में 2 फीट और निचले क्षेत्रों में एक फीट बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते किहार सेक्टर बीते 24 घंटों से अंधेरे में डूबा हुआ है। मार्गों के अवरुद्ध होने से किहार सेक्टर के बाशिंदे घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।
किहार सेक्टर के अधीन आने वाले ऊपरी क्षेत्रों डांड, कुंरल, मूल किहार, पुखरोग, जंगलोग, घनेतरा, सियूल, भसुआ में तीन फीट, मध्य क्षेत्रों कशीरी, द्रबली, लेहरोग, बनोड़ी, भांदल, पुन्ना में दो फीट और निचले क्षेत्रों में मेडा, अकुंजा, मनपनिहार, सेरी, किहार, जुनांस, भांदल में एक फीट बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते लोगों को काफी परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों दलीप कुमार, मनोज कुमार, किरपा राम, निधिया राम, प्रमोद कुमार, हरिया राम, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद असीम, हाकम चंद, भूपेश कुमार ने बताया कि बर्फबारी के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बाद बिजली व यातायात व्यवस्था बाधित होने से लोगों की दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें