फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी के पुखरी गांव में गिरी बिजली, एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरी में गिरी बिजली, एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। गांव पुखरी में एक व्यक्ति बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा वीरवार को पेश आया। घायल व्यक्ति का उपचार सिविल अस्पताल डलहौजी में चल रहा है। घायल की पहचान अशोक कुमार पुत्र चतर सिंह निवासी गांव पुखरी डाकघर बनीखेत तहसील डलहौजी जिला चंबा में रूप में हुई हैै। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार घर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा। इसी दौरान परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अशोक को उठाया और सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार अशोक को दिया और अस्पताल में दाखिल कर लिया। नायब तहसीलदार डलहौजी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से पुखरी गांव निवासी एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें