फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालुंई में लो वोल्टेज से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत भंजराडू के शालुंई गांव में कम वोल्टेज की समस्या चल रही है। इस कारण गांव में रहने वाले 50 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को रात के समय बिजली की वोल्टेज के कारण रोशनी के लिए दीये जलाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा लोग घरों में रखे बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं। यह समस्या गांव में एक महीने से चली आ रही है। मगर बिजली बोर्ड समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। चैन सिंह, सुरेंद्र, मान सिंह, सुनील कुमार, चैन लाल, कमल कुमार, राजिंद्र, टेक चंद, रवि कुमार और नरेंद्र ने बताया कि शालुंई गांव में बिजली की कम वोल्टेज परेशानी का सबब बनती जा रही है। दिन का समय लोग सूरज की रोशनी में काट लेते हैं। जबकि रात में बिजली की वोल्टेज इतनी कम होती है कि घरों में लगे ट्यूब और बल्ब भी नहीं जल पाते। इसके अलावा ठंड से बचने के लिए लोग हीटर का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें