फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा में बीएसएनएल की संचार सेवाएं पूरी तरह से बाधित रही। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान इंटरनेट की सेवाएं भी पूरी तरह से बाधित रही। वहीं, सोमवार शाम के समय बीएसएनएल की सेवाओं के पटरी पर लौटने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। बहरहाल, पूरा दिन भर लोग न जो अपने से बात ही कर पाएं और न ही इंटरनेट सेवा का प्रयोग कर सके।
विज्ञापन


उपभोक्ता अजय कुमार, प्रवीन कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, प्रीतम सिंह और प्यार सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने पर अकसर चंबा में बीएसएनएल की सेवाएं चरमरा जाती हैं और इंटरनेट सेवाएं भी ठप हो जाती है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। बल्कि हर बार मौसम खराब होने पर ऐसा होता है। इसको लेकर बीएसएनएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। चंबा में अक्सर बीएसएनएल की कमजोर रहता है। इसके कारण उपभोक्ता इंटरनेट सुविधा से भी वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के बड़े-बड़े दावे जरूर करता है। मगर असलियत में चंबा में बीएसएनएल नेटवर्क का बुरा हाल है। इसका खामियाजा बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें