फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी चौक पर लगेेगी महात्मा गांधी की आठ फीट ऊंची फाइबर ग्लास की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा को बदलकर नई आठ फीट ऊंची फाइबर ग्लास की प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब शहर के गांधी चौक में प्रतिमा लगाने के लिए बीचोंबीच चबूतरा बनाने का काम शुरू हो गया है। जिसके उपरांत प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। बता दें कि दिसंबर 1990 में शहर के मुख्य गांधी चौक पर सड़क किनारे एक चबूतरे का निर्माण करवाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। इसके बाद वर्षों तक मौसम की मार से राष्ट्रपिता की प्रतिमा की हालत काफी जर्जर हो गई है, वहीं कुछ साल पहले राष्ट्रपिता की प्रतिमा के बिलकुल साथ ही सिटी चौकी का निर्माण करवा दिया गया था।
विज्ञापन

इससे गांधी चौक में प्रवेश करने पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सुलभ दर्शन नहीं हो पाते थे। वहीं विभिन्न अवसरों पर प्रतिमा पर माल्यार्पण इत्यादि करने में भी दिक्कत पेश आती थी, गांधी चौक के बीचोंबीच प्रतिमा के स्थापित होने से एक ओर जहां प्रतिमा मुख्य चौक से पूरी तरह स्पष्ट दिखेगी, वहीं सिटी चौकी में लगे सीसीटीवी की नजर में भी रहेगी। इस बारे में नप कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि प्रतिमा के लिए चबूतरे का निर्माण नगर परिषद द्वारा करवाया जा रहा है जबकि इस चबूतरे के सौंदर्यीकरण का काम नगर के शिक्षण संस्थान गुरु नानक पब्लिक स्कूल के सौजन्य से करवाया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आठ फीट ऊंची फाइबर ग्लास की प्रतिमा एनएचपीसी बनीखेत द्वारा बनवाई जा रही है। प्रतिमा को स्थापित करने का काम दो अक्तूबर गांधी जयंती तक पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें