फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में दो माह से नहीं मिल रहा सरसों का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा।
विज्ञापन

जिले के राशन डिपुओं से सरसों का तेल गायब है। उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर तेल खरीदना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार मार्च महीने में डिपुओं से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सरसों का तेल नहीं मिला था। अप्रैल माह में भी डिपुओं से सरसों का तेल गायब है। ऐसे में जिले के करीब ढाई लाख उपभोक्ताओं को काफी परेेेशानियां पेश आ रही हैं। राशन कार्डधारक बार-बार डिपुओं में सरसों तेल लेने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
राशन कार्ड उपभोक्ताओं में राकेश कुमार, उत्तम चंद, सुरेश कुुमार, बिमला देवी, सुरेखा देवी, अरुण कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, राज कुमार, पुष्पा देवी, अलका देवी, उषा देवी, सपना देवी, संतोष कुमार और राजेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ माह से डिपुओं में पूरा राशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो माह से डिपुओं में सरसों के तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर सरसों तेल की खरीद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
करवाया जा रहा टेंडर : खेम चंद
सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के एरिया मैनेजर खेम चंद ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारी टेंडर करवा रहे हैं। कहा कि जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो डिपुओं में सरसों का तेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें