फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगा बैठने से लुढ़का टिपर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा।
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट मार्ग पर चनेड़ के पास डंगा धंसने से एक टिपर गहरी खाई में लुढ़क गया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को चंबा से टांडा रेफर किया गया है। घायल की पहचान पुरुषोतम पुत्र रसालू राम निवासी लखनपुर (नुरपूर) के रूप में हुई है। शुक्रवार को वह टिपर से चनेड़ में सड़क पर डालने के लिए तारकोल ढो रहा था। उसी दौरान चनेड़ के पास सड़क का डंगा धंस गया। इससे टिपर सड़क से नीचे लुढ़क कर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे एंबुलेंस में चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। अस्पताल में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने अस्पताल में जाकर घायल के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चनेड़ के पास टिपर दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस हादसा होने के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें