फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैली में ढांक में गिरने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत बैली में एक वृद्ध की घर के साथ लगते ढांक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोनकी राम पुत्र निहाला राम निवासी गांव बैली के रूप में हुई है। वह बुधवार रात को शौच करने के लिए शौचालय की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक उनका पांव फिसल गया और वह ढांक में गिर गया। इससे उसके सिर और बाजू में गहरी चोटें आईं।

ढांक में गिरते समय चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। उन्होंने वृद्ध को ढांक से निकाला और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ढांक में गिरने से उसके सिर पर गहरी चोटें आई थीं। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि ढांक में गिरने से घायल हुए वृद्ध ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें