फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैचवाइज टीजीटी भर्ती की काउंसलिंग स्थगित

विज्ञापन
govt jobs - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बैचवाईज भरे जाने वाले टीजीटी भर्ती के पदों की काउंसलिंग के लिए निर्धारित शेडयूल को स्थगित कर दिया गया है। शेड्यूल स्थगित करने की वजह यह है कि जिले में पात्र अभ्यर्थी रोजगार कार्यालयों की सूची में शामिल नहीं है। इसको देखते हुए निदेशालय की ओर से अब दोबारा से रोजगार कार्यालयों से पात्र अभ्यर्थियों की सूची मांगी गई है।

इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार अब यह काउंसलिंग प्रक्रिया 21 अप्रैल 2018 के बाद होगी। यह पत्र प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के पास पहुंच चुका है। पहले निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक चंबा में काउंसलिंग प्रक्रिया नौ अप्रैल से 11 अप्रैल तक होनी थी। खबर की पुष्टि कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने बताया कि इस बारे में विभाग को निदेशालय की ओर से पत्र मिला है। अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए नई तिथियां 21 अप्रैल के बाद निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें