फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुलेगा बनीखेत बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अब जिला प्रशासन ने बनीखेत बाजार खुलने की समयावधि में तीन घंटे की कटौती कर दी है। नए आदेशों के तहत अब बनीखेत बाजार दस घंटे के बजाय सात घंटे ही खुला रहेगा। जिला प्रशासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी व्यापार मंडल बनीखेत के पदाधिकारियों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। बनीखेत परिक्षेत्र की तीन पंचायतों में रविवार को 12 मामले कोरोना के पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों को सील कर दिया है।
इसके साथ ही अब दुकानें खुलने के समय में भी कटौती की गई है। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में रैंडम सैंपलिंग कर रहा है। इन सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रहती है, तो पुरानी व्यवस्था के मुुताबिक बाजार खुलेगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान बिजेंद्र शर्मा, मोहन कुमार, विनोद बैरी, नवीन बैरी, दीपक शर्मा, अमित कारी, हरीश महाजन, विजय वर्मा का कहना है कि प्रशासन ने कोरोना मामले आने के बाद बाजार के समय में कटौती की है, जो सराहनीय कदम है। इससे कोरोना की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें