फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 16 सरकारी स्कूल सीबीएसई संबद्धता की संभावित सूची में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के 16 सरकारी स्कूल अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता की संभावित सूची में शामिल हो गए हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में जिले के हर उपमंडल से स्कूलों का चयन किया है। संबद्धता मिलने पर इन स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित होगी। इनमें पांच पीएम श्री स्कूल, चार एक्सीलेंस स्कूल और सात अन्य स्कूल शामिल हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों का चयन मौजूदा मापदंडों, इनरोलमेंट और आधारभूत ढांचे के आधार पर किया है। अब सीबीएसई उपनियमों के अनुसार प्रधानाचार्य और विभाग को शैक्षणिक विवरण, स्टाफ, अधोसंरचना और अन्य प्रमाण पत्र की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। फरवरी 2026 तक प्रक्रिया पूरी होने पर आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इन स्कूलों को सीबीएसई संबद्धता मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

सूची में शामिल स्कूल
कन्या विद्यालय चंबा, बाल विद्यालय चंबा, चुवाड़ी, हिमगिरी, किहार, कीड़ी, लिल्ह, मैहला, सुराल, तेलका, तीसा, किलाड़, रायपुर, रंडोह और सलूणी।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा भाग सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएंगी ताकि बच्चों को सीबीएसई स्तर की पढ़ाई का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें