फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा से उटीप के लिए चलाई जाए एचआरटीसी की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से उटीप बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एडीसी चंबा हेमराज बैरवा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि चंबा-उटीप रूट पर बस सेवा शुरू की जाए। जिससे उन्हें आवाजाही के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण लोकिंद्र सिंह, सविता देवी, बबली देवी, रीता देवी, भोली, नीलाक्षी, सूजल, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, शालिनी, अमरो राम, धर्म चंद, राजेश कुमार और सुमित सिंह ने बताया कि चंबा से सेरी रूट पर परिवहन निगम की बस दोपहर दो बजे और शाम छह चंबा से चलाई जा रही। इसमें काफी सवारियों होती है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक सवारियां होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि चंबा से उटीप रूट पर बस सेवा शुरू की जाती है तो गांव कैंची, उटीप, नुनाह, भलोठा और रजोली के लोगों को राहत मिलेगी। उनका सफर सुरक्षित और आसान हो जाएगा और उन्हें घर पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि चंबा-उटीप रूट पर शाम साढ़े पांच बजे नई बस दौड़ाई जाए और इस बस का रात्रि ठहराव उटीप में करवाकर अगले दिन सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय के लिए भेजी जाए। इससे स्कूल और कॉलेज छात्र-छात्राओं सहित कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें