फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिले 13 माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी महासंघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 13 माह का वेतन दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि वे स्वास्थ्य विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग में वे दिन-रात ड्यूटी देते हैं। लेकिन उन्हें सिर्फ 12 माह का वेतन दिया जाता है। जबकि नर्सिंग स्टाफ को 13 माह के वेतन की अदायगी की जाती है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग स्टाफ के साथ वे भी दिन-रात सेवाएं देते हैैं लेकिन, उन्हें 13 माह के वेतन की अदायगी नहीं की जाती है। इससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में काफी रोष है। उन्होंने बताया कि इस बारे वे पहले की मांग उठा चुके है। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 13 माह के वेतन का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें