फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रर, तरकनामा और निशानदेही के कार्य नंबरदारों को दें प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नंबरदार कल्याण महासंघ चंबा के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई महासंघ के अध्यक्ष जर्म सिंह ने की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया। इसके साथ ही मांग की कि उक्त मांगों को प्रमुखता के आधार पर हल किया जाए। जिससे नंबरदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में महासंघ के पास बैठक करने तक ही जगह नहीं है।
विज्ञापन


इस कारण उन्हें परेशानी पेश आती है। उन्हें खुले में महासंघ की बैठकें आयोजित करनी पड़ रही है। महासंघ ने प्रशासन से मांग की कि संघ को बैठक के लिए एक कमरा उपलब्ध करवाया जाए। महासंघ ने बताया कि कुछेक लोग जमीन का मालिया नहीं दे रहे है। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रशासन कार्रवाई करे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महासंघ की शिकायतों पर गौर नहीं किया जा रहा है। इससे पदाधिकारियों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संघ के पदाधिकारियों की जाने वाली शिकायतों पर संज्ञान लिया जाए। इसके साथ ही इसकी सूचना महासंघ अध्यक्ष को दी जाए। महासंघ ने प्रशासन से यह भी गुहार लगाई कि जमीन की खरीद फरोख्त के लिए रजिस्ट्रर, तरक नामा और निशानदेही आदि कार्यों के लिए नंबरदारों को आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें