फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में छाईं चंबा की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दसवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में चंबा के दो निजी स्कूलों की छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिहुंता की छात्रा नाशिका ने मेरिट सूूची में 685 अंक हासिल कर सातवां स्थान हासिल किया है। जबकि जिला मुख्यालय केराइजिंग स्टार स्कूल चंबा की छात्रा अनन्या सूरी ने सात सौ में से 684 अंक हासिल कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। ग्रीन फील्ड स्कूल सिहुंता की छात्रा नाशिका के पिता चमन सिंह सेना में कार्यरत हैं। जबकि माता सुमित्रा गृहिणी हैं। अभिभापवक बेटी की कामयाबी पर गदगद है तो वहीं स्कूल प्रबंधन भी काफी खुश हैै। बेटी की कामयाबी के बाद बधाई देने के लिए रिश्तेदारों का तांता लगा है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ राजकीय स्टार पब्लिक स्कूल चंबा में अन्नया सूरी की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। सोमवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एक सादे समारोह में विद्यालय के चेयरमैन संजीव सूरी और समस्त स्टाफ ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उसे हार पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही स्कूल स्टाफ और प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस मौके पर अन्नया के अध्यापक भी मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने बताया कि अन्नया पढ़ाई में काफी होशियार है और हर बार कक्षा में अव्वल रहती है। यह उसकी मेहनत का परिणाम है। अनन्या सूरी के पिता विनोद सूरी कारोबारी हैं। जबकि, उनकी माता गृहिणी हैं। बेटी की उपलब्धि पर वह खासे गदगद हैं।

डॉक्टर बनना चाहती है नाशिका
अमर उजाला से बात करते हुए ने बताया कि वह दिन में पांच घंटे पढ़ाई करती है। उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। इसके लिए वह पूरी मेहनत करेंगी। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को दिया।
विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ बनेंगी अन्नया
राइजिंग स्टार स्कूल चंबा अन्नया सूरी ने बताया कि वह हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती है। इसके लिए वो पूरी लग्न और मेहनत के साथ पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल अध्यापकों ने उन्हें काफी अच्छे से पढ़ाया है। इसके साथ ही अभिभावकों का भी पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें