फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में चुनावी ड्यूटी देने के लिए चंबा से जाएंगे 150 गृह रक्षक जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनावों के पहले चरण में विभिन्न राज्यों में होने जा रहे मतदान प्रक्रिया को लेकर चंबा से 150 जवान ड्यूटी बजाएंगे। इन जवानों की ड्यूटी उत्तराखंड में लगाई गई है। विभाग की ओर से प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही जवानों को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। सात अप्रैल को जवान उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। जबकि मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 14 अप्रैल को गृहरक्षक जवान वापसी करेंगे। सात अप्रैल को देहरादून से आने वाली गाड़ी के जरिये जवान रवाना होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 150 जवानों की ड्यूटी उत्तराखंड में होने जा रहे पहले चरण के मतदान के लिए लगाई गई है। गौरतलब है कि लोक सभा चुनावों को लेकर आचार संहिता दस मार्च को लागू हुई थी। मतदान प्रक्रिया को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैै। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होने जा रहा है। इसके लिए चंबा से भी जवान रवाना होंगे।

35 जवान नवरात्रों की ड्यूटी देंगे
आगामी नवरात्रों को लेकर जिला से 35 (बीस पुरुष और 15) गृहरक्षक जवान ड्यूटी देने के चिंतपूर्णी मंदिर के लिए रवाना होंगे। नवरात्रों की ड्यूटी के लिए जवानों की सेवाएं ली जा रही है। नवरात्र खत्म होने के बाद जवान वापिस आएंगे।
विज्ञापन


गृहरक्षक चंबा के कमांडेंट अरविंद चौधरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 150 जवान उत्तराखंड में होने वाले पहले चरण के मतदान के दौरान सेवाएं देंगे। जवान सात अप्रैल को रवाना होंगे और 14 अप्रैल को वापसी करेंगे। इसके अलावा 35 गृहरक्षक जवानों की ड्यूटी नवरात्रों को लेकर चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें