फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब होने के चलते भरमौर नहीं पहुंच पाई डीजीसीए की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खराब में भरमौर नहीं पहुंच पाई डीजीसीए की टीम
विज्ञापन

डीजीसीए की अनुमति के बाद ही आरंभ होनी है भरमौर-गौरीकुंड हवाई सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। जिले में खराब मौसम के चलते डीजीसीए की टीम शुक्रवार को कबायली क्षेत्र भरमौर नहीं पहुंच पाई। डीजीसीए की टीम ने भरमौर में पहुंच कर मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर से गौरीकुंड के लिए होने वाली हेलीकॉप्टर की उड़ानों संबंधी स्वीकृति प्रदान करनी थी, लेकिन, खराब मौसम के चलते यह टीम बनीखेत में ही फंस कर रह गई है। बहराहल, अब डीजीसीए की टीम शनिवार को भरमौर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मणिमहेश यात्रा से पूर्व 25 अगस्त से भरमौर से गौरीकुंड के लिए हवाई उड़ानें आरंभ की जाने की योजना था, लेकिन खराब मौसम के चलते टीम का भरमौर में न पहुंच पाने की सूरत में अब 25 अगस्त से हवाई उड़ानें आरंभ होने की संभावना कम ही नजर आ रही है। बता दें कि मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन हेलीकॉप्टरों से भरमौर से गौरीकुंड और गौरीकुंड से लेकर भरमौर के लिए श्रद्धालुओं को लेकर उड़ानें भरी जानी है। इतना ही नहीं, इस बार हवाई सेवाओं का किराया भी बीते वर्ष की अपेक्षा डबल कर दिया गया है। इस बार श्रद्धालुओं को हवाई सेवा की एवज में प्रति व्यक्ति 2900 रुपये एकतरफा किराया अदा करना पड़ेगा। जबकि, बीते वर्ष यही किराया 1480 रुपये एक तरफा था। किराये में इजाफा के उपंरात भी हवाई उड़ाने आरंभ करवाने के लिए डीजीसीए की टीम शुक्रवार को भरमौर में नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें