फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रमण-चंबा-किलाड़ नेशनल हाईवे का टोपोग्राफी सर्वे 80 फीसदी पूरा

विज्ञापन
road shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो

विज्ञापन

चंबा। केंद्र सरकार के घोषित राष्ट्रीय उच्च मार्ग द्रम्मण-जोत-चंबा-किलाड़ की डीपीआर को तैयार करने से पहले स्थानीय बचत भवन में आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें विधायक विक्रम जरयाल, पवन नैयर और जियालाल विशेष तौर से मौजूद रहे। एलकेटी इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड की आयोजित सभा के दौरान एक मत से यह सुझाव दिया कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैंहणी सुरंग का निर्माण किया जाना चाहिए। इस सुरंग के निर्माण से पांगी घाटी पूरे सीजन जिला मुख्यालय के साथ जुड़ी रह सकती है। आम सभा के दौरान मौजूदा सड़क के मोड़ों को चौड़ा करने और बनाए जाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


कंसल्टेंसी एजेंसी ने बताया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग का टोपोग्राफी सर्वे का काम करीब 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है जबकि शेष बचे सर्वे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। आम सभा में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जेएस गुलेरिया, अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर, दिवाकर पठानिया और अरुण पठानिया के अलावा पांगी के पूर्व अध्यक्ष भानी चंद , जिला परिषद सदस्य इंदिरा कपूर, एडवोकेट रविंद्र कुमार, पेंशन कल्याण संघ के पीसी ओबराय, पांगी कल्याण संघ के पीएल ठाकुर, बीआर भारद्वाज, लेखराज के अलावा पंचायत समिति पांगी अध्यक्ष योगराज शर्मा समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें