चंबा। चंबा कॉलेज में 15 जून से प्रवेश से पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रक्रिया को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रशासन के जारी शेड्यूल के मुताबिक 15 जून से 24 जून तक कॉलेज छात्र-छात्राएं प्रवेश फॉर्म जमा करवाएंगे। इसके बाद प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची जारी होगी। वहीं दूसरी तरफ तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया रोल ऑन बेस पर होगी। हालांकि इन छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरना अनिवार्य रहेगा।
28 से तीस जून तक छात्र-छात्राएं फीस जमा करवा पाएंगे। एक जुलाई से कक्षाओं की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इससे पहले 22 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रहेंगी। गौरतलब है कि कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने भी सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक प्रवेश लेने का आह्वान किया है। चंबा कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन बेदी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 22 मई से कॉलेज ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 15 जून से कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।