फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्थापित होंगे आठ नए पेशेंट केयर मॉनिटर

विज्ञापन
doctor shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की सुविधा के लिए आठ नए पेशेंट केयर मॉनिटर खरीदे गए हैं। पेशेंट केयर मॉनिटर की खरीद 20 लाख रुपये में की गई है। दो दिनों के भीतर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में इन मॉनिटरों को स्थापित कर दिया जाएगा।

मॉनिटर लगने से मरीजों को वार्डों में ही अपातकालीन स्थिति में हार्ट, सांस और ईसीजी जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पहले मरीजों को वार्ड से आपाताकालीन कक्ष तक पहुंचाना पड़ता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आठ नए पेशेंट केयर मॉनिटरों की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


इन मॉनिटरों को कैजुअल्टी, सर्जरी वार्ड, प्रसूति वार्ड, ऑपरेशन थियेटर और सीसी यूनिट में स्थापित किया जाएगा। इसका लाभ अस्पताल में उपचाराधीन 400 मरीजों को होगा। चंबा अस्पताल में मेडिकल कॉलेज चलाया गया है।

ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पहले जहां अस्पताल में 10 से 12 डॉक्टर होते थे। आज वहां डॉक्टरों की संख्या 100 पहुंच चुकी है। वहीं मरीजों की सुविधा के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। इसका लाभ जिले की साढ़े पांच लाख की आबादी उठा रही है।

अब जिले के लोगों को उपचार करवाने के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। सभी बीमारियों के विशेषज्ञ चंबा मेडिकल कॉलेज में नियुक्त हो चुके हैं। प्रबंधन ने डॉक्टरों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा मरीजों की सुविधा के लिए आधुनिक उपकरण भी स्थापित किए जा रहे हैं। इन उपकरणों की मदद से मरीजों की बीमारी का शीघ्र उपचार हो पाएगा।
विज्ञापन


दो दिनों के भीतर स्थापित होंगे मॉनिटर : डॉ. ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल में आठ नए पेशेंट केयर मॉनिटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन मॉनिटरों के जरिये मरीजों के हार्ट और सांस की वार्डों में ही जांच हो पाएगी। दो दिनों के भीतर सभी मॉनिटर वार्डों में स्थापित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें