फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल व मुदुला महाजन को सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। होली हिमालयन पब्लिक स्कूल साहो का वार्षिक समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. पीके गुुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमैन लक्ष्मीधर शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूली नौनिहालों ने अति प्रशंसनीय सांस्कृतिक प्रस्तुत कर उपस्थित गण्यमान्य लोगों की वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली नौनिहालों ने नेपाली, पहाड़ी नृत्य और रैम्पा शो की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मध्यांतर स्कूल के प्रधानाचार्य खेम सिंह किश्तवाड़िया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से स्कूल की विभिन्न शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। इस दौरान नर्सरी कक्षा के अर्णव ठाकुर, निखिल ठाकुर, पीयूष शर्मा, एलकेजी कक्षा में सानवी ठाकुर, दिशा ठाकुर और रौनिक ठाकुर सहित यूकेजी कक्षा में रीतिका, मोनिका तथा ईशान को कक्षा में प्रथम आने पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी निखिल महाजन और मृदुला महाजन को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें