फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1500 शिक्षक करवाएंगे 319 पंचायतों में चुनाव

Thu, 21 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर में दूसरे चरण के तहतचुनावी रिहर्सल करते अ​धिकारी कर्मचारी। विभाग
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने मांगी सूची, संबंधित शिक्षकों को भी ड्यूटी के बारे में जानकारी
विज्ञापन

जहां स्कूल में दो से अधिक होंगे शिक्षक, उनकी लगेगी पंचायत चुनाव में ड्यूटी
शिक्षा खंड वार औसतन 100 से 120 अध्यापक पंचायत चुनावों में देंगे सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की 319 पंचायतों में होने वाली चुनावों को लेकर करीब 1500 शिक्षक चुनाव ड्यूटी देंगे। जिला प्रशासन ने शिक्षकों की सूची तलब की है।
संबंधित शिक्षकों को भी चुनाव ड्यूटी के बारे में जानकारी दे दी गई है। शिक्षा खंड वार औसतन 100 से 120 शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। शिक्षा विभाग ने खासकर उन स्कूलों से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है जहां दो या दो से अधिक शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं ताकि चुनाव के चलते कोई भी स्कूल बिना शिक्षक न रहे और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
जानकारी के अनुसार जिले में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। चुनावों के सफल संचालन के लिए विभिन्न विकास खंडों में 3813 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। चुनाव ड्यूटी के लिए सेक्टर, पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विकास खंड भरमौर में 464, भटियात में 766, चंबा में 536, मैहला में 521, पांगी में 295, सलूणी में 632 और तीसा में 599 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनमें करीब 1500 सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों की भी ड्यूटी लगी है। जिले भर में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए कुल 57 सेक्टर, 396 सहायक निर्वाचन, 824 पीठासीन और 2536 मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि चुनावों के लिए ब्लॉक स्तर से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। सुनिश्चित किया गया है कि हर स्कूल में एक शिक्षक जरूर रहे। इसी के तहत शिक्षकों की ड्यूटी तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें