फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन घंटे पैदल चल चौरासी चढ़ी से अलमी पहुंचे 150 श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खुंडी जातर पर निकले श्रद्धालुओं की राह में भारी बारिश ने बाधा खड़ी कर दी। मौसम खराब होने और रास्ते में फिसलन बढ़ने के कारण कई श्रद्धालुओं को आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। वहीं, करीब 150 श्रद्धालु चौरासी चढ़ी से लगभग तीन घंटे का पैदल सफर तय कर देर रात अलमी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

बारिश के बीच श्रद्धालुओं को पैदल सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात अलमी गांव पहुंचे करीब 150 श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रहने और खाने की व्यवस्था की। पंचायत की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।
पंचायत प्रधान लतीफ मोहम्मद ने बताया कि देर रात करीब 150 श्रद्धालु अलमी गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने सभी के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की। मौसम के लगातार खराब रहने से प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ी है। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें। एसडीएम चिराग शर्मा ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से बात कर श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था करवाई गई। बहरहाल मंगलवार को मौसम खुलने के बाद सभी श्रद्धालु अपने घरों को सुरक्षित कूच कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें