फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़ा न देने और खुले में फेंकने वाले 150 लोगों के काटे चालान

Sat, 27 Sep 2025 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा ने सफाई कर्मियों को कूड़ा न देने और खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसको लेकर शहर के सुल्तानपुर वार्ड के 150 लोगों को नोटिस भेजकर चालान जारी किए हैं। इन्हें 100 रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही राशि न चुकाने वाले लोगों से 100 प्रतिदिन के हिसाब से नगर परिषद वसूली करेगी।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद शहर के शेष 10 वार्डों की भी सूची तैयार कर रही है और आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी चालान जारी किए जाएंगे। नगर परिषद की इस कार्रवाई का मकसद शहर को साफ-सुथरा रखना और डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करना है, ताकि गलियां, नाले और नालियां कूड़े से मुक्त रहें।
खुले में कूड़ा फेंकने वालों की शिकायत के लिए नंबर जारी
नगर परिषद ने शिकायत नंबर 8091779840 भी जारी किया है। लोग सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक सूचना देकर उन लोगों के बारे में जानकारी दे सकते हैं, जो कूड़ा खुले में फेंकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर वार्ड के 150 लोगों के कूड़ा न देने पर चालान किए हैं। शेष वार्डों में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। शहर में कुछ लोग नगर परिषद की डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही थी। अब नगर परिषद ने चालान की व्यवस्था लागू कर इस समस्या को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। राखी कौशल, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें