चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत डुलाड़ा में मनरेगा में कार्य करने वाले 15 लोगों का मेहनताना नहीं मिल पाया है। इसके चलते कामगारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कामगारों ने बताया कि वार्ड में चेकडैम का कार्य दिसंबर में हुआ था। कामगारों में कृष्णा देवी, शिव कुमार, ग्यासो राम, रतो, मनखो, तिलक राज, निक्को देवी और पांजा राम ने बताया कि 15 दिन तक यह कार्य चला, जबकि अन्य हितधारकों का भुगतान हो चुका है, मगर उन्हें अभी तक इसका भुगतान नहीं हो पाया है। इस मामले को लेकर कामगारों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि जल्द वेतन का भुगतान किया जाए।