चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगला की टीम ने हटनाला को 20 रन से हराया। दूसरे मैच में कीड़ी की टीम ने बागी इलेवन को 32 रन से शिकस्त दी।
यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह ने दी। बताया कि पहले मैच में मंगला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। इसमें बॉबी ने 36 और अभिषेक ने 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हटनाला की टीम 102 रन ही बना सकी। इसमें भव्या ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। दूसरे मैच में कीड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 132 रन बनाए। इसमें सनी ने 45 और संजीव ने 30 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागी इलेवन 100 रन ही बना सकी। कीड़ी की टीम ने यह मैच 32 रन से जीता। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद