फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के 11 वार्डों में उतरेंगे 15 अतिरिक्त मजदूर

Mon, 23 Nov 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह तक सफाई और मरम्मत कार्यों में देंगे सेवाएं, ठेकेदारों से मांगे श्रमिक
विज्ञापन

कर्मियों की कमी से अटके काम निपटाने के लिए नगर परिषद ने बनाई अस्थायी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा ने शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने और लंबित कार्यों को निपटाने के लिए 15 अतिरिक्त मजदूरों की व्यवस्था करने का फैसला लिया है। इसके लिए निजी सफाई ठेकेदारों से श्रमिक उपलब्ध करवाने को कहा गया है।
ये मजदूर तीन माह तक नगर परिषद के स्थायी कर्मचारियों के साथ काम करेंगे। इनके मेहनताने का भुगतान परिषद की ओर से किया जाएगा।
नगर परिषद के अधीन शहर के 11 वार्ड सुल्तानपुर, चौंतड़ा, चौगान, जनसाली, कसाकड़ा, हटनाला, सुराड़ा, सपड़ी, धड़ोग, जुलाहकड़ी और मुगला आते हैं। इन वार्डों में नियमित सफाई के अलावा नालियों की सफाई, मरम्मत और अन्य विकास कार्य करवाए जाते हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण इन कार्यों को समय पर पूरा करने में दिक्कत आ रही है। सीमित स्टाफ पर काम का बोझ बढ़ने से कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त मजदूर मिलने से वार्डों में सफाई, सार्वजनिक स्थलों की देखरेख और मरम्मत कार्यों को गति मिलेगी। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ काम करवाना भी आसान होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि निजी सफाई ठेकेदारों से 15 मजदूर मांगे गए हैं। परिषद के पास वर्तमान में सीमित कर्मचारी हैं। अतिरिक्त श्रमिकों की सेवाएं लेकर शहर में सफाई और अन्य जरूरी कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें