फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय मोबाइल का न करें इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस ने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान यातायात पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया। यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कई बार चालक गाड़ी चलाते समय फोन का प्रयोग करते है। इससे हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाते फोन का प्रयोग करते अगर कोई पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चालकों से यह भी आह्वान किया है कि वे ओवर लोडिंग न करें। साथ ही गाड़ी चलाते वक्त नशा न करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही हादसों को कम किया जा सकता है। इस मौके पर अन्य पुलिस कर्मी और टैक्सी चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें