फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन कइी मिली 11 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित अभी तक 11 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा ने बताया कि जांच के पश्चात इन शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी उन्होंने लोक सभा निर्वाचन 2019 की तैयारियों को लेकर बुधवार को आयोजित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दी। कहा कि नेशनल ग्रीवयंस रिड्रेसल सिस्टम के तहत 8 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका भी निपटारा कर दिया गया है। सी- विजिल ऐप के माध्यम से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके बारे में 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

हरिकेश मीणा ने बताया कि सुविधा ऐप के माध्यम से संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों को विभिन्न अनुमतियों के लिए पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं, यह सभी अनुमतियां प्रदान की जा चुकी हैं। मतदान ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 12 और 15 अप्रैल 2019 को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण 15 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


अन्य 4 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण 12 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा। मतदान कर्मियों की ड्यूटी के लिए पहली रेंडमाइजेशन 3 अप्रैल को की जाएगी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर ईवीएम और वीवीपैट का पृथीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह 1 और 2 अप्रैल को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों को स्थानांतरित कर दी जाएंगी।

उपायुक्त ने जिले के सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस बारे में जागरूक करने और विभिन्न अनुमतियां लेने के लिए सुविधा ऐप का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा।

इस ऐप का इस्तेमाल करने से जहां समय की बचत होगी वहीं सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से करने में मदद मिलेगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। उपायुक्त ने कहा कि जिला में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। निर्वाचन के दौरान प्रक्रिया पारदर्शी और स्वच्छ बनाए रखने के लिए नशीले पदार्थों व शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए भी समुचित प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें