फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावधार में भारी बर्फबारी होने से आधे रास्ते से लौटा बचाव दल

विज्ञापन
snow shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। सियूंर और सांह के बीच ऊंची पहाड़ी पर बर्फ और धुंध के बीच फंसे तीन युवकों को तलाश करने के लिए गई टीम खाली हाथ लौट आई है। क्षेत्र में भारी हिमपात के कारण बचाव तक युवकों को तलाश नहीं कर पाया। अब प्रशासन युवकों की तलाश के लिए सरकार से चॉपर की मांग की है। इसके लिए सरकार से संपर्क साधा जा रहा है। वहीं बचाव दल के लौटने युवकों के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

गौरतलब हो कि सियूंर और सांह की रावाधार में शुक्रवार को तीन युवकों के फंसे होने के बारे में उनके परिजनों को सूचना मिली। इसके बाद शनिवार को युवकों के परिजन भरमौर प्रशासन से मिले। भरमौर प्रशासन ने युवकों को रावाधार से निकालने के लिए रेस्क्यू टीम, पुलिस और ग्रामीणों के करीब आठ सदस्यों का दल रावाधार के लिए रवाना किया। मगर सियूंर और सांह की धाराओं पर बर्फबारी और अधिक फिसलन होने से यह दल निर्धारित जगह पर नहीं पहुंच पाया। रविवार सुबह आधे रास्ते में रुकी टीम के सदस्यों ने रावाधार के लिए कूच किया। मगर मार्ग पर अधिक बर्फ और धुंध ने इस दल के कदम रोक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए टीम ने लौट का फैससला लिया और इस बारे में भरमौर प्रशासन को सूचित कर दिया है। एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि रावाधार के आसपास तीन से चार फीट बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही मार्ग पर अधिक धुंध है। इस कारण रेस्क्यू टीम आधे रास्ते से खाली हाथ लौट आई है। उन्होंने कहा कि अब बर्फ में फंसे युवकों को प्लान बी के तहत निकाला जाएगा। युवकों को निकालने के लिए चॉपर की सहायता ली जा सकती है। बहरहाल, इस बारे सरकार के साथ संपर्क साधा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें