फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा पंचायत के तेरह गांव में तीन दिनों से छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। तीसा उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत देहरा में तीन दिनों से ब्लैक आउट है। इस वजह से ग्रामीणों को अंधेरे में सर्द रातें काटनी पड़ रही है। रात को रोशनी के लिए दीये जलाने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों और महिलाओं को पेश आ रही है। छात्रों को दीये की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही है।

लोगों ने बताया कि इस बारे में बिजली बोर्ड को अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण क्षेत्र के 13 गांवों की जनता परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। देहरा पंचायत के मैहला, कौंडा, पथवाल, जंतरोली, अडेरी, खुडयाली, शुमरा, करडोगा, गिलोटी, कल्पेही, मौरा, कुंडा और दंतूई के बाशिंदे इस वजह से दिक्कतें झेल रहे हैं। है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि गांव में तीन दिन पहले न तो भारी बारिश हुई और न ही तेज तूफान आया है। ऐसे में अचानक गुल हुई बिजली को लेकर सभी लोग हैरान है। ग्रामीण सोभिया राम, गुरदियाल सिंह, राम सिंह, तेज सिंह, लोभी राम, देवी सिंह, जस्सा राम और संजय कुमार ने बिजली बोर्ड से मांग की कि गांव में बंद पड़ी बिजली सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए। कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही सभी गांव में बिजली की सप्लाई सुचारु करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें