फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों लोस सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
aap mla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। आम आदमी पार्टी के संगठन कार्यकर्ता नंदलाल चंदेल ने बुधवार को चंबा में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश में जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार बिलासपुर में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहेंगे। 24 अप्रैल को बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम से पहले पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में लोकसभा की चारों सीटों पर चुनाव लड़ा जा सके। हिमाचल प्रदेश के चंबा में पैटर्न की दृष्टि से रोजगार की काफी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर प्रदेश सरकार चंबा में बेरोजगारी को दूर करना चाहती है तो यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देकर बेरोजगारी को दूर किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में अगर लोकसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव जीतती है, तो खासतौर से चंबा को विकसित करने का प्रयास किया ाएगा । इस मौके पर पुवेंद्र मोहन कश्यप, योगराज महाजन, राज कुमार और विनीत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें