फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालुओं ने दो भेड़ पालकों को किया लहूलुहान

विज्ञापन
Bear
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत भडियां कोठी में भालुओं ने दो भेड़ पालकों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। भालुओं के हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई है। इसमें से एक शख्स को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। भालुओं के हमले से क्षेत्र के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। घायलों की पहचान उत्तम पुत्र निधिया राम और सरनो पुत्र निहालू निवासी भडियां कोठी के रूप में हुई है। मामला वीरवार को है वह दोनों डिबरु नामक जंगल में भेड़-बकरियों चरा रहे थे। इसी दौरान जंगल से एक भालू आया और उसने बकरी पर हमला कर दिया। इसे देख उत्तम चंद ने हाथ में दराटी लेकर भालू के ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद भालू बकरी को छोड़ पीछे हट गया। इसी दौरान जंगल से दूसरा भालू आया और उसने उत्तम को बुरी तरह घायल कर दिया। उत्तम के सिर पर भालुओं ने अपने पंजों से इतने जोरदार हमला किया कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही एक आंख भी बाहर निकल आई। जबकि सरनो राम को भी भालुओं के हमले में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की चीख पुकार से पूरा जंगल गूंज उठा। घायलों की चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भालुओं को मौके से भगाया। साथ ही घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके बाद हादसे की सूचना प्रशासन और वन विभाग को दी गई। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उत्तम को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि सरनो राम को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार चंबा सुशील कुमार ने घायल उत्तम को दस हजार जबकि सरनो को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। वहीं वन विभाग की ओर से दोनों घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर विधायक पवन नैयर भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि घायलों का उचित उपचार किया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


वन विभाग उठाएगा घायलों के इलाज का खर्च : संजीव शर्मा
डीएफओ चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि भडियां कोठी में भालुओं में हमले में घायल लोगों को विभाग की ओर से दस-दस हजार की फौरी राहत दी गई है। इसके अलावा उनके इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें