फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र पांगी के 12 रूटों पर अब नहीं दौडेंगी निगम की बसें

विज्ञापन
HRTC - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांगी (चंबा)। कबायली क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के बाद अब हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पांगी के 12 रूटों पर चलने वाली निगम की बसों को बंद कर दिया है। अब क्षेत्र के अपने-अपने गंत्वयों तक पहुंचने के लिए पैदल ही सफर तय करना पड़ेगा।
सोमवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों में एक से दो फुट तक बर्फबारी हो चुकी है। वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी का क्रम जारी था। ऐसे में अब हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली निगम की बसों को बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा किलाड़ से केलांग मार्ग पर भी बस सेवा बंद रहेगी। केलांग और उक्त मार्ग पर होने वाली भारी बर्फबारी को देखते हुुए ही ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इन रूटों पर अब नहीं चलेंगी निगम की बसें
किलाड़-सुलास मार्ग, किलाड़-पुर्थी मार्ग, किलाड़-रेई मार्ग, किलाड़-मिंधल मार्ग, किलाड़-कुमार मार्ग, किलोड-शूल मार्ग, किलाड़-सेंचू मार्ग, किलाड़-हिलतवान मार्ग, किलाड़-हुड़ान भटौरी इत्यादि मार्गों पर सोमवार से निगम की बसों की आवाजाही को बंद किया गया है।
विज्ञापन


बर्फबारी के बाद लिया फैसला : एसडीएम
एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी शुरू हो गई है। ऊपरी चोटियों में अब तक एक से दो फुट तक बर्फबारी हो चुकी है। तो वहीं, निचले क्षेत्रों में भी बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो रही है। इसको देखते हुए क्षेत्र के 12 रूटों पर चलने वाली निगम की बसों को सर्दियों के मौसम के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें