फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-किलाड़ मुख्य मार्ग पर पिकअप से 14 स्लीपर जब्त

Mon, 06 Jul 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपियों के खिलाफ तैयार किया केस, दो तीसा, एक पांगी क्षेत्र का रहने वाला
विज्ञापन

बढ़ई का काम करता है एक आरोपी, वाहन में प्लाई और पीवीसी से ढकी थी लकड़ी
वन विभाग ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, सरोगा नाला में लादी थी लकड़ी की खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में वन विभाग ने चंबा-किलाड़ मुख्य मार्ग पर लकड़ी की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से देवदार के 14 स्लीपर जब्त किए हैं। मामले में तीन लोगों के खिलाफ वन विभाग ने केस तैयार किया है। दो आरोपी तीसा क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि तीसरा पांगी का रहने वाला है।
तीसा क्षेत्र के दो संलिप्त व्यक्तियों में से एक बढ़ई का काम करता है। लकड़ी को प्लाई और पीवीसी से ढका गया था। लकड़ी की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि चुराह क्षेत्र के सरोगा नाला से पिकअप वाहन में देवदार की लकड़ी लादी गई है। इसे पांगी के सुराल क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। टीम ने चंबा-किलाड़ मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। वाहन पहुंचा तो टीम ने उसे रोक लिया और तलाशी ली। इसमें देवदार के 14 स्लीपर बरामद हुए। वैध दस्तावेज न मिलने पर विभाग ने वाहन और लकड़ी को कब्जे में ले लिया। वन परिक्षेत्राधिकारी किलाड़ वीरभद्र सिंह ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मामला तैयार किया। विभाग की ओर से भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 52-ए के तहत डीएफओ कम कलेक्टर कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है। वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने कहा कि विभाग की टीम घाटी में सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पांगी या उसके आसपास के क्षेत्रों में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले और अवैध तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें