राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चंबा जिला के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ है। जिला में पहुंचने पर इन खिलाड़ियों को उनके चाहने वालों ने सिर आंखों पर बैठा लिया।
निशानेबाजी की इस स्पर्धा का आयोजन सोलन जिले के कुठार में हुआ था। जिसमें चंबा से दस निशानेबाजों ने हिस्सा लेकर चंबा के लिए चौदह पदक हासिल करके चंबा का नाम रोशन किया। जिले के विशाल शर्मा, हारून रशीद व आकिब मलिक ने .22 बोर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा के एकल वर्ग में विशाल शर्मा ने स्वर्ण, आकिब ने रजत व हारून रशीद ने कांस्य हासिल किया। .177 एयर राइफल स्पर्धा की टीम वर्ग में चंबा के खालिद मिर्जा, अमन मिर्जा व अब्बास रजा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
सिंगल ट्रैप स्पर्धा में चंबा के आकिब मलिक, विशाल शर्मा व हारून रशीद ने कांस्य पदक हासिल किया। चंबा जिला के सभी निशानेबाज हिमाचल प्रदेश राइफल संघ के महासचिव ईश्वर रोहाल का उनके सहयोग व राज्य में निशानेबाजी के खेल को प्रोत्साहित करने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।