फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंधल पंचायत के कुलाल गांव में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत मिंधल के कुलाल गांव में चल रही पानी की समस्या को लेकर महिला मंडल का प्रतिनिधिमंडल आवासीय आयुक्त से मिला। उन्होंने बताया कि गांव में एक भी पेयजल स्टोरेज टैंक नहीं है। इस वजह से गांव में अकसर पानी की किल्लत रहती है। पेयजल लाइन में अनियमित रूप से पानी की आपूर्ति होती है। ऐसे में अगर पेयजल स्टोरेज टैंक का निर्माण होता है, तो ग्रामीणों को हर समय पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

महिला मंडल की सदस्य मोरारी, नारदेई, मंगला, नीता, शीला, नूर देई और मिमल देई ने बताया कि गांव अभी तक सड़क से भी नहीं जुड़ पाया है। इसके चलते गांव वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार और प्रशासन से ग्रामीण कई बार सड़क और पानी की समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने आवासीय आयुक्त चमन लाल से मांग करते हुए कहा कि उपरोक्त गांव में जल्द स्टोरेज टैंक बनाया जाए। इसके साथ ही गांववासियों को सड़क सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें