फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेले किताबों का खजाना टटोलने पहुंचे रहे पाठक

विज्ञापन
BOOKS - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा चौगान में आयोजित पुस्तक मेले में प्राचीन काल से संबंधित और सामान्य ज्ञान की किताबें रखी गई हैं। पुस्तक मेले में अमूमन पांच हजार विभिन्न प्रकार की किताबों का संग्रहण रखा गया है। इन्हें पढ़ने और खरीदने के लिए बढ़ी संख्या में लोग और स्कूलों के बच्चे पहुंच रहे हैं। कई स्कूलों के बच्चे प्रदर्शनी का अवलोकन भी कर रहे हैं। पुस्तक मेले का आयोजन पुस्तक कुटीर ने किया है।

आयोजक रत्न चंद कॉमरेड ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी किताबों से विमुख हो रही है। किताबों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने को लेकर पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों की प्रदर्शनी में ऐसी-ऐसी किताबें रखी गई हैं, जिन्हें युवा चंबा में आसानी से प्राप्त नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पुस्तकों को विभिन्न राज्यों से एकत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला 22 जून को समाप्त होगा। पुस्तक मेले में बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग के अलावा देश के लगभग सभी प्रतिष्ठित प्रकाशकों की विविध विषयों पर आकर्षक और उपयोगी पुस्तकों को चंबा के जिज्ञासु पाठकों को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें