फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती को हरी झंडी मिलने से युवाओं में जगी नौकरी की आस

विज्ञापन
govt jobs - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। कांग्रेस कार्यकाल में हुई पुलिस भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जिले के हजारों युवाओं में नौकरी की आस जगी है। लंबे समय से युवा पुलिस भर्ती के रूके परिणाम को लेकर चितिंत थे। जिले में 4392 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की है।

लिखित परीक्षा पास करने वालों में 3287 पुरुष और 1105 महिलाएं शामिल हैं। विस चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के कारण पुलिस भर्ती अधर में लटक गई थी। इस वजह से लिखित परीक्षा के बाद उत्तीर्ण प्रतिभागियों का मौखिक साक्षात्कार नहीं हो पाया। विस चुनाव के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया। इस वजह से कांग्रेस समय में हुई भर्तियों को लेकर भाजपा सरकार ने रोक लगा दी थी। इसकी वजह से हजारों युवाओं की नौकरी की आस टूट गई थी।
विज्ञापन


मगर हाल ही में प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती को हरी झंडी दे दी है। इससे पुलिस भर्ती की आगामी प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। हालांकि जिले में पुलिस मुख्यालय से आदेशों के बाद भी साक्षात्कार की तिथियां तय की जाएंगी। मगर युवाओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस प्रकार की कोई अधिसूचना नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


4392 युवाओं ने पास कीहै लिखित परीक्षा : एसपी
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा में हुई पुलिस भर्ती में 4392 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की है। इसमें 3287 पुरुष और 1105 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। भर्ती को लेकर अभी तक उनके पास कोई अधिसूचना नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें