हैलीपैड के पास पहाड़ी से गिर रहे पत्थर
चंबा-बालू मार्ग पर दर्जनभर वाहन चालक व राहगीर हो चुके हैं घायल
जिला प्रशासन से लोगों ने पहाड़ी पर सीमेंट का स्प्रे करवाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-बालू मार्ग पर हेलीपैड के पास पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। उक्त स्थान पर आए दिन पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं। इस कारण दर्जन भर लोग पत्थरों की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं। प्रबुद्ध नागरिकों ने उक्त पहाड़ी पर सीमेंट का स्प्रे करवाने की जिला प्रशासन से मांग उठाई है।
गौरतलब है कि चंबा-बालू मार्ग पर हेलीपैड के पास पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं। लोगों के मुताबिक चंबा-बालू मार्ग को वन-वे घोषित किया गया है। ऐसे में बालू, परेल, पठानकोट, बनीखेत से आने वाले वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। उक्त स्थान पर गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं।
लोगों योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार, संजय कुमार ने कहा कि चंबा-बालू मार्ग पर हेलीपैड के पास पहाड़ी पर सीमेंट का स्प्रे किया जाए।