फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट स्पर्धा का सरताज बना सुरंगानी

विज्ञापन
चंबा चौगान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच के दौरान विजेता वह उपविजेता टीम के खिलाड़ी सामूहिक चित्र में। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर सुरंगानी की टीम ने कब्जा किया। सुरंगाणी की टीम ने मंगला सीनियर की टीम को चार रन से हराकर खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सुरंगाणी की टीम ने पहले बल्लेबाज कर 133 रन बनाए।

इसमें कशिश ने 31 और जिम्मी ने 17 रन बनाए। मंगला सीनियर टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मोनू ने चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला सीनियर की टीम निर्धारित बीस ओवरों में आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रिपू ने 34 और लड्डा ने 30 रन बनाए। सुरंगाणी की ओर से पियुष ने दो विकेट चटकाए। चार रन से सुरंगाणी की टीम ने मंगला सीनियर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। डेढ़ माह तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की लगभग 70 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के दौरान चौगान में काफी भीड़ जुटी। पूरा चौगान दर्शकों से भरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें