फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बताया-‘एड्स का ज्ञान, बचाए जान’

विज्ञापन
चंबा में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर शहर में जागरूकता रैली निकालते स्कूली छात्र-छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
राजकीय महाविद्यालय चंबा में एनएसएस के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रोमिला और प्रो. आशीष शर्मा ने कहा कि विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में रेड रिबन लगाए गए।

स्वयंसेवियों ने ‘एड्स का ज्ञान, बचाए जान’ के नारे को चरितार्थ करते हुए एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। उप प्राचार्य डॉ. शिव दयाल शर्मा ने एड्स से बचाव के बारे में जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में दुनेश, निशा और सविता ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारा लेेखन प्रतियोगिता में अंजलि ने पहला स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में लाघवी शर्मा ने पहला, आकृति रन्होत्रा ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान झटका। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सविता, शिक्षा, निशा और दुनेश ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. हेमंत, अजय, मनेश, प्रो. अनित, सुमित, पूनम सुमित, भूपिंद्र, राकेश ठाकुर, प्रशांत व संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें