फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलूण से सलूणी तक जीपेबल सड़क की चार दशकों में नहीं हुई रिपेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुद्दा
विज्ञापन

रियासतकाल में बनी सड़क को पक्का नहीं करवा पाई कोई सरकार
डलूण-सलूणी मार्ग की खस्ताहालत के कारण क्षेत्र की जनता एंबुलेंस सुविधा से भी महरूम
सड़क के गिर चुके हैं डंगे, गड्डों की भरमार
अमर उजाला ब्यूरो
सुंड़ला/सलूणी/चंबा।
डलूण से सलूणी जीपेबल सड़क की चार दशकों में एक बार भी रिपेयर नहीं हो पाई है। इसकी वजह से सड़क की हालत दयनीय हो गई है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। कई स्थानों पर तो सड़क के डंगे तक गिर चुके हैं। मगर उनके स्थान पर नए डंगे नहीं लगाए गए हैं। सड़क पर धूल, मिट्टी ओर पत्थर बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से यह सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। वाहन चालक सड़क की हालत को देख वहां जाने से तौबा कर देते हैं। ग्राम पंचायत सलूणी, खरोटी, दिघाई, पुखरी और सुंडला के सैकड़ों गांव में रहने वाली 30 हजार आबादी परेशानियों का सामना कर रही है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सड़क को चौड़ा और पक्का करने को लेकर चुनावों में हर बार जोरशोर से मुद्दा उठाया जाता है। मगर चुनाव के बाद कोई भी सड़क और क्षेत्र की जनता की ओर ध्यान हीं देता है। लोगों ने कहा कि इस बार होने वाले विस चुनाव में सड़क का मुद्दा खूब उछलेगा। हालत यह है कि सड़क की दयनीय स्थ्िति और चौड़ाई कम होने की वजह से लोगों को बस सेवा तो दूर एंबुलेंस सेवा भी नहीं मिल पा रही है। एंबुलेंस चालक वहां जाने से इंकार कर देते हैं। सड़क की खराब हालत की वजह से हादसे का खतरा रहता है।देसराज ठाकुर, रविंद्र कुमार, राकेश ठाकुर, बल्लभ सिंह, खेमराज, चैन लाल, व्यास देव, दुनी चंद, प्रभिया राम और चंदू राम ने बताया कि इस बार उसी प्रत्याशी को वोट दिया जाएगा। जो सड़क को चौड़ा और पक्का करने का वायदा करेगा।
राजाओं ने सलूणी जाने के लिए बनाई थी सड़क
डलूण से सलूणी तक जीपेबल सड़क का निर्माण चंबा के राजा ने करवाया था। वे इस रास्ते सलूणी के लिए जाते थे। मौजूदा समय में सड़क की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। हैरानी इस बात की है कि आजादी के 70 सालों में कोई भी सरकार इस मार्ग को पक्का नहीं करवा पाई। उपरोक्त सड़क बनने से सुंडला से सलूणी की दूरी में 15 किलोमीटर कम होगी। लोगों को सलूणी जाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। मौजूदा समय में सुंडला से सलूणी की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। सड़क बनने के बाद लोगों को बस सेवा भी उपलब्ध हो पाएगी। साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन


कई बार सरकार और प्रशासन को भेजे ग्राम सभा के प्रस्ताव
लोगों ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को भेजे। मगर उन प्रस्तावों पर आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसकी वजह से अभी तक सड़क की रिपेयर नहीं हो पाई है।

प्रदेश सरकार ने नहीं करवा सड़क की रिपेयर
भाजपा नेता डीएस ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण प्रदेश सरकार से लंबे समय से सड़क की रिपेयर की मांग कर रहे थे। मगर सरकार ने लोगों की मांग को अनसुना किया। इसकी वजह से सड़क की रिपेयर नहीं हुई। भाजपा आने पर सड़क को पक्का किया जाएगा।
सलूणी में कांग्रेस ने बिछाया सड़कों का जाल
विधायक आशा कुमारी ने बताया कि सड़क की रिपेयर को लेकर विभागीय औपचारिकताएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। जल्द ही सड़क की रिपेयर और चौड़ा करने का कार्य करवाया जाएगा। सलूणी में कांग्रेस ने सड़कों का जाल बिछाया है।
विज्ञापन


बजट आने पर सड़क को किया जाएगा पक्का
अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि दो किलोमीटर सड़क को पक्का किया जा चुका है। सड़क के बाकि हिस्से को पक्का करने के लिए बजट की स्वीकृति मांगी गई है। बजट स्वीकृत होने पर सड़क को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें