फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सितंबर तक डीएलएड के लिए एनआईओएस के तहत करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला के निजी स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षक 15 सितंबर तक डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन के लिए एनआईओएस (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे समस्त अप्रशिक्षित शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देंशों के मुुताबिक तीन अक्तूबर से कोर्स की शुरूआत हो रही है। इसके लिए किसी प्रकार की विशेष मोहलत नहीं दी जाएगी। विभाग ने सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को निर्देशों की अनुपालना करने की बात कही है। गौरतलब है कि हाल ही में निदेशालय की ओर से निजी स्कूल में तैनात अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें स्पष्ट किया गया था कि पहली से पांचवीं कक्षा तक डीएलएड और टैट पास अनिवार्य है। ऐसे में अगर जिन शिक्षकों ने 31 मार्च 2019 तक उक्त कोर्स नहीं किया तो उन्हें एक अप्रैल 2019 को बर्खास्त कर दिया जाएगा। निदेशालय के इन निर्देशों के आदेशों के बाद अप्रशिक्षित शिक्षकों में हड़कंप मच गया था। ऐसे में अब विभाग ने शिक्षकों को 15 सितंबर से तक डीएलएड का कोर्स पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि इस बारे अप्रशिक्षित शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। अप्रशिक्षित शिक्षक 15 सितंबर तक ऑनलाइन एनआईओएस के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें