अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में शिक्षक को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया। बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई की। यह शिक्षक पीटीए अनुबंध पर पीईटी तैनात था। अनुबंध पर होने के चलते इस शिक्षक को विभाग ने बर्खास्त किया हैै। गौरतलब है कि 22 अगस्त को स्कूल में तैनात अनुबंध शिक्षक ने शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा से छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल प्रधानाचार्य से की। साथ ही छात्रा ने इस बात का खुलासा अपने परिजनों के समक्ष किया। परिजनों को जैसे ही शिक्षक ही इस हरकत का पता चला तो अन्य ग्रामीणों ने जहां स्कूल का घेराव कर दिया। साथ ही परिजनों ने पुलिस थाना चंबा में जाकर मामला दर्ज करवाया। स्कूल घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई। दोपहर से प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस अधीक्षक चंबा ने स्वयं मौके पर पहुंच देर रात को शांत करवाया था। शिक्षा विभाग भी पुलिस का रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था। पुलिस की रिपोर्ट मिलते ही विभाग ने अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए शिक्षक को बर्खास्त कर दिया।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। यह शिक्षक पीटीए अनुबंध आधार पर तैनात था।