चंबा कॉलेज के बी-वॉक पर्यटन और आतिथ्य विभाग से हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा के बी-वॉक पर्यटन और आतिथ्य के विद्यार्थियों को बड़े शहरों के ब्राडेंड पांच सितारा होटलों में रोजगार मिला है।
एडुब्रिज लर्निंग की ओर से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को यह अवसर मिला। आरती शर्मा, यश और अभिषेक को कंट्री इन होटल अमृतसर, नवीन और शिशु को होलीडे इन होटल चंडीगढ़, हिमानी और मुस्कान ठाकुर को क्लब महिंद्र रिसोर्ट कंडाघाट, अस्तित्व, तुषार को वर्मा वर्मा रेस्टोरेंट चेन, रोहित और प्रिंस को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट वेलकम बाई आईटीसी होटल, विशाल को आईटीसी सिरमौर, पंकज चौहान को होटल वेलकम बाई आईटीसी चंडीगढ़ में प्लेसमेंट मिली है।
प्राचार्य डॉ. राकेश राठौर ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की ही अहम भूमिका रहेगी। हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म सेक्टर में रोजगार की कमी नहीं है। जो भी विद्यार्थी इसमें स्किल्ड है, उसे रोजगार मिलता है। बी-वॉक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रोफेसर चमन सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय चंबा का व्यवसाय विभाग हमेशा कई प्रतिष्ठित उद्योगों को एजुब्रिज लर्निंग कंपनी और कॅरिअर परामर्श और प्लेसमेंट सेल के साथ साक्षात्कार आयोजित करने के लिए आमंत्रित करता है।