चंबा। जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन कोरोना संक्रमितों में 13 मरीजों ने कोरोना को मात दी की। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को स्वस्थ करार देते हुए कोविड केयर सेंटरों से छुट्टी दे दी है। 13 मरीजों के स्वस्थ से जिले में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 130 रह गए हैं। अभी तक 2600 से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 49 लोगों की जान जा चुकी है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशत से अधिक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि 13 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं।