चंबा। जिले में सोमवार को 13 कोरोना के नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने तय सुविधा के मुताबिक संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा 11 मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। नए मामले सामने आने के बाद जिले में सक्रिय केस अब 253 हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को चंबा में रैट के जरिये 795 सैंपलों की जांच की गई। इनमें आठ सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इसके अलावा रविवार को आरटीपीसीआर में जांच के लिए भेजे गए 381 सैंपलों में से पांच सैंपल पॉजिटिव रहे। जबकि, 236 सैंपलों की जांच चल रही है।
नए मामले कीड़ी, पल्यूर, लोअर जुलाहकड़ी, कुनेड़, खरोटी, पंजोह, भंजराड़ू और बैली क्षेत्र से संबंधित है। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में 13 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। कहा कि सोमवार को चंबा में पॉजिटिविटी रेट 1.38 प्रतिशत रहा।