फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बन बरसे बादल; 27 लोग किए शिफ्ट, 64 सड़कें बंद रही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में सोमवार को बादल कहर बनकर बरसे। उपमंडल भटियात की मोतला, बसोलधा, भयोरा और रजैं में बारिश से मकानों को नुकसान पहुंचा है। इससे करीब 27 लोगों को सुरक्षित जगहों स्कूूलों और पंचायत भवनों में शिफ्ट कर दिया गया है। पंचायत प्रबंधन को शिफ्ट किए लोगों के खाने और रहने की व्यवस्था करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

तीसा पटवारवृत्त के तहत सात बकरियों सहित डुगली में बना मछली टैंक भी जलप्रवाह में बह गया। भारी बारिश से दो दर्जन मकानों, दर्जन भर गोशालों और तीन स्कूलों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। भरमौर-पठानकोट एनएच सहित 64 सड़कों पर भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया। वहीं, एचआरटीसी की पांच रूटों पर बसें फंसी रही।
सोमवार को मूसलाधार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी। भटियात में प्रशासन ने मोतला पंचायत में एक परिवार के छह सदस्यों, बसोलधा पंचायत में आठ परिवारों के 9 सदस्यों, भयोरा में चार परिवारों के 9 सदस्यों और रजैं पंचायत में एक परिवार के तीन सदस्यों को पंचायत भवन और स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। क्षेत्र में गोशालाओं को हुए नुकसान के कारण मवेशियों को भी स्कूलों और पंचायत भवनों में शिफ्ट करवाया गया। मूसलाधार बारिश से तीसा पटवारवृत्त के तहत आते डुगली में दो मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा तो सात बकरियां पानी के बहाव में बह गई। प्रभावित को एक लाख 20 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, डुगली में निर्मित एक मछली टैंक भी बह गया, जिससे प्रभावित को तीन लाख की चपत लगी। कल्हेल में दो मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। सोमवार को जिले में 64 मार्ग भूस्खलन से बंद रहे। इसमें डलहौजी मंडल के 9, चंबा मंडल के 34, तीसा के 9, भरमौर के दस और सलूणी के दो मार्ग शामिल रहे। देरशाम तक लोनिवि ने सड़कों बहाल करवा दिया गया।
हालांकि, मूसलाधार बारिश बागवानों के लिए राहत बनकर बरसी है। वहीं, बारिश से मक्की की फसल भी कई जगह पर मिट्टी के साथ बही है।
तहसीलदार भटियात डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने बताया कि प्रशासन सर्वप्रथम लोगों की जिंदगियां बचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। जल्द नुकसान का आकलन तैयार करवाया जाएगा।
इन रूटों पर फंसी रही एचआरटीसी बसें
चंबा-बिहाली, चंबा-भडैला, चंबा-हिमगिरी, कैंथली-लागण, चंबा-सनवाल मार्ग पर बसें भूस्खलन से फंसी रही। उससे एचआरटीसी को करीब 20 हजार का नुकसान हुआ।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग की ओर से 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने भी एडवाजरी जारी कर दी है। लोगाें को भूस्खलन वाली जगहों और नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें